Panchayat Chunav Result: ओपी चौधरी का चला जादू, जिला पंचायत की 4 सीटों पर भाजपा का कब्ज़ा

सारंगढ़। Panchayat Chunav Result: छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। यहां के सरिया बरमकेला के चार जिला पंचायत क्षेत्र के चार सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। प्रथम चरण में अजेय बढ़त के साथ कांग्रेस को क्लीन स्वीप किया है। पूरे चुनाव में जिला कांग्रेस की भूमिका पूरी तरह से शून्य नजर आई।

नगरीय निकाय के चुनाव में जहां कैबिनेट मंत्री ओ पी चौधरी का जादू चला है। वहीं अब प्रथम चरण के चुनाव में चारों सीट की जीत के बाद ओपी का डंका बज रहा है। पूरे चुनाव में संगठन के तालमेल के साथ जे फैक्टर भी हावी रहा ज्योति जवाहर और जगन्नाथ के राजनीतिक अनुभव का लाभ और भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता में चुनाव में जीत का परचम लहराया है।

भाजपा प्रत्याशियों को मिली बड़ी जीत 

Panchayat Chunav Result:   सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र क्रमांक 1 से सरिता मुरारी नायक 9 हजार 600 मतों से, क्षेत्र क्रमांक 2 से अजय जवाहर नायक 731 मतों से क्षेत्र क्रमांक 3 से अभिलाषा कैलाश नायक 6 हजार मतों से, क्षेत्र क्रमांक 4 से सहोदरा सिंह सिदार चारो भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों को बड़ी जीत मिली। प्रथम चरण के चुनाव में कांग्रेस जीत का खाता ही नहीं खोल पाई और चार सीट की बढ़त के साथ भाजपा मजबूत नजर आ रही है।

ओपी चौधरी पर जनादेश ने जताया भरोसा 

Panchayat Chunav Result:  चुनाव में ओपी चौधरी की सक्रियता सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी और ओपी चौधरी पर जनादेश ने भरोसा जताया है। साथ ही उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताया है। द्वितीय चरण में अब बिलाईगढ़ विधानसभा में और तीसरा चरण का चुनाव सारंगढ़ में होना है। इस जीत का कहीं ना कहीं अगले चरण के चुनाव में गहरा प्रभाव पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds