रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मिले रायपुर नगर निगम के नव निर्वाचित बीजेपी पार्षद

रायपुर। रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल से रायपुर नगर निगम के नव निर्वाचित बीजेपी पार्षद मिले। एक्स  में एमपी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा,इस अवसर पर उन्हें मिठाई खिलाकर विजय की शुभकामनाएं दी। आप सभी के समर्पित प्रयासों से रायपुर नगर निगम निश्चित रूप से विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा।

भेंट करने वालों में भाजपा पार्षद मुरली शर्मा, सरिता आकाश दुबे, अंबर अग्रवाल, अजय साहू, सूर्यकांत राठौर, अंजली गोलछा, ममता तिवारी, रवि सोनकर, बद्री प्रसाद गुप्ता एवं निर्दलीय पार्षद बब्बी सोनकर सहित अन्य पार्षदगण एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। आप सभी को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आइए, मिलकर रायपुर के सर्वांगीण विकास के संकल्प को साकार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds