CG Election: दूल्हा पहुंचा वोट डालने : बारात लेकर निकलने से पहले पहुंचा मतदान केंद्र, जिम्मेदारी का दिया संदेश

कवर्धा। CG Election: छत्तीसगढ़ में आज पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान संपन्न हो गया है। इसी बीच कवर्धा जिले में लोकतंत्र और सामाजिक जिम्मेदारी का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। यहां के ग्राम पंचायत तमरूवा के निवासी रामगणेश सिन्हा ने बारात जाने से पहले मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों को यह संदेश दिया की लोकतंत्र से बढ़कर कुछ नहीं है।

ग्राम पंचायत तमरूवा के निवासी ने मतदान कर अपनी शादी की यादगार बना दिया। साथ ही उन्होंने यह सन्देश भी दिया की हमें अपनी जिम्मेदारी से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। रामगणेश ने विवाह के परिणय-सूत्र में बंधने से पहले मतदान करने को प्राथमिकता दी। इस दौरान उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाई। उनका यह कदम आसपास के सभी लोगों के लिए प्रेरणादायक बन गया।

दूल्हे ने मतदान करने की अपील की 

CG Election: मतदान केंद्र पहुंचने पर उन्होंने सभी को अपने अधिकारों का महत्व समझाते हुए कहा, विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसर को भी लोकतंत्र के कर्तव्य से ऊपर नहीं रखा जा सकता। सभी नागरिकों को सबसे पहले मतदान करना चाहिए। यह हमारा सबसे बड़ा अधिकार और जिम्मेदारी है। रामगणेश के इस कर्तव्य-निष्ठा ने पूरे क्षेत्र में जागरूकता का संदेश दिया। उनके साथ उनके पूरे परिवार ने भी मतदान किया और लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds