CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में होगी बढ़ोतरी

CG Weather Update : रायपुर. पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा की दिशा में परिवर्तन हो रहा है. जिसके कारण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की अगले दो दिनों में वृद्धि होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. शनिवार को न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान दुर्ग में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds