Nikay Chunav Result : डिप्टी सीएम साव के क्षेत्र लोरमी नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा, सुजीत वर्मा जीते

लोरमी। Nikay Chunav Result : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आ गए हैं। मुंगेली जिले के लोरमी नगर पालिका में प्रथम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सुजीत वर्मा ने अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा कर लिया है। चुनाव के दौरान प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव लगातार प्रचार- प्रसार करते नजर आए थे।

भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा 2 हजार 456 मतों से जीते हैं तो वहीं कांग्रेस के अनिल दास चुनाव हार का सामना करना पड़ा हैं। वही मुंगेली नगर पालिका सीट से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी शैलेश पाठक को हर का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के युवा प्रत्याशी पुरोहित शुक्ला ने 15 सौ मतों से जीत हासिल किया है।

डिप्टी सीएम साव ने किया था प्रचार 

 Nikay Chunav Result : डिप्टी सीएम अरुण साव के विधायक बनने के बाद लोरमी नगर पंचायत को  नगर पालिका का दर्जा मिला है जहां कल पहले 15 वार्ड में नगर पंचायत में चुनाव होता था लेकिन इस बार नगर पालिका क्षेत्र में कुल 18 वार्डों में चुनाव हुआ है जहां पर 11 पार्षद भाजपा के 11 एक निर्दलीय सहित 6 कांग्रेस प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है। जिनमे 2 भाजपा के पार्षद प्रत्याशी मतदान के पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं। वही प्रत्याशी के जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है और जमकर इस जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds