अजमेर में हुए देश के सबसे बड़े ब्लैकमेल कांड पर बनेगी वेब सीरीज, दिल दहला देगी कहानी

मुंबई:  Ajmer Files: 1992 में हुआ दिल दहला देने वाला स्कैंडल, जिसने सीएम की कुर्सी तक हिला कर रख दी थी। ये वही दिन था जब कई दिनों से कॉलेज की लड़कियों के साथ चल रही योन शोषण की घटना सभी के सामने आई थी। अब देश की इस सबसे बड़ी ब्लैकमेलिंग की घटना पर वेब सीरीज बनने जा रही है। इस वेब सीरीज को इसी साल सितंबर-अक्टूबर में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले अभिषेक 2021 में आई फिल्म भुज-द प्राइड ऑफ इंडिया का निर्देशन कर चुके हैं। जिसमें अजय देवगन, संजय दत्त, शरद केलकर और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल प्ले किया था।

पहली ओटीटी वेब सीरीज बनाने जा रहा टिप्स

हाल ही में अभिषेक दुधैया ने ये घोषणा की है कि उन्होंने टिप्स के कुमार तोरानी के साथ इस प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। प्रोडक्शन कंपनी टिप्स ओटीटी में पहली बार हाथ आजमाने जा रही है। जिसके लिए उन्होंने ‘अजमेर फाइल्स’ को चुना है। इस वेब सीरीज में 1992 में हुई हैवानियत की घटना को दिखाया जाएगा जिसके खुलासे के बाद पूरा देश हिल गया था। इस घटना में अजमेर की नामी परिवार के वारिसों का नाम शामिल था।

क्या थी दिल दहला देने वाली हैवानियत

अप्रैल-मई का महीना था और साल था 1992, अजमेर में कई लड़कियों की न्यूड तस्वीरें अचानक पूरे शहर में वायरल होने लगीं। ये महज कुछ लड़कियां नहीं थीं, बल्कि लड़कियों की संख्या लगभग 300 थी। इस लिस्ट में आम से लेकर खास परिवार से आने वाली लड़कियों तक के नाम शामिल थे। इस केस में जिनपर आरोप लगे वो अपराधी भी अजमेर के नामी परिवार से थे।

कैसे हुई थी शुरुआत

इस हैवानियत की शुरुआत मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक लड़की से हुई थी। जिसके साथ हैवानियत करके उसकी न्यूड पिक्चर्स क्लिक की गईं और उन पिक्चर्स के बदले उसकी किसी दोस्त को बुलाने को कहा गया। जिसके बाद उसकी दोस्त के साथ भी वही हैवानियत दोहराई गई। इसके बाद इस ट्रेप में कई लड़कियां फंसती चली गईं। बाद में एक नामी समाचार पत्र के जरिए इस कांड का खुलासा हुआ। समाचार पत्र में लड़कियों की ब्लर पिक्चर्स के साथ खबर छापी गई। जिससे उस समय के सीएम तक की कुर्सी हिट गई थी। हालांकि बाद में ये केस सुप्रीम कोर्ट में चला और इस केस में 10 अपराधियों के नाम सामने आए। जिसमें कई नामी लोगों के नाम भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds