CG News: चुनाव कार्यालय का उद्घाटन : जिलाध्यक्ष की कार्यकर्ताओं से अपील, सभी भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए जुटें

CG News: नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में निकाय चुनाव के बाद त्रि -स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जोर -शोर से तैयारी चल रही है। कुकरेल में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 के भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अजय फत्ते लाल ध्रुव ने चुनावी कार्यलय का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि, भाजपा के सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए कमर कसकर तैयार हो जाएं।
प्रकाश बैस ने कहा कि, कुकरेल में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 के भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अजय फत्ते लाल ध्रुव के चुनावी कार्यलय के शुभारंभ किया। उपस्थित कार्यक्रर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्य करने के लिए डेनिस चंद्राकर, चुनाव प्रभारी कमल डागा, मण्डल अध्यक्ष कुकरेल संजय मरकाम ने भी अपने उद्द्बोधन से प्रेरित किया।