CG रिश्तों का ‘खून’: पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट, वारदात को अंजाम देकर दूसरे कमरे में जाकर सो गया

जीपीएम : मरवाही थाना क्षेत्र में रिश्तों का कत्ल किये जाने का मामला सामने आया है। जहां पोते ने अपनी ही दादी की चाकू और डंडे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी पोते के खिलाफ 103(1) बीएनएस का अपराध दर्ज कर मामले में आरोपी पोते को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने ये वारदात रोज-रोज के मामूली विवाद के बाद अंजाम दी है, फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दरअसल, पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र के पथर्री गांव के कुम्हारी मोहल्ला का है। जहां पर रहने वाली जानकी प्रजापति और उसका पोता बयंत प्रजापति सभी अलग-अलग घर में आस-पास रहते हैं। जानकी प्रजापति और उसका पोता बयंत प्रजापति दोनों के बीच में आए दिन कुछ न कुछ बातों को लेकर विवाद होते रहता था। बयंत प्रजापति को ऐसा लगता था कि उसके लिए उसकी दादी ने कोई व्यवस्था रहने खाने की नहीं की है। बस इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।

गुरुवार को भी इसी बात को लेकर दादी और पोते में विवाद बढ़ता चला गया। इसके बाद नाराज पोते ने घर के परछी में खाट में लेटी हुई दादी जानकी प्रजापति के ऊपर डंडे और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वहां से भाग कर दूसरे कमरे में सो गया, तभी घर के दूसरे कमरे में रहने वाले बयंत के छोटे भाई अभिषेक को जब चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो वह घर के परछी में आकर देखा तो दादी अचेत अवस्था में खाट में ही मृत अवस्था में पड़ी हुई मिलीं। मृतका के शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान मिले और पूरा शरीर खून में लथपथ था।

इसके बाद उसने मामले की जानकारी तत्काल फोन से अपने रिश्तेदारों को दी और थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी तत्काल मामले की शिकायत पर आरोपी पोता बयंत प्रजापति के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत जानकी प्रजापति की हत्या के मामले में उसके पोते बयंत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वहीं थाना प्रभारी राज सेंगर की माने तो आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds