विधानसभा अध्यक्ष ने सहपरिवार किया कुम्भ स्नान, रमन सिंह ने किया पोस्ट “गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती”

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी संग महाकुंभ में डुबकी लगाई। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका और स्पीकर रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव भी थे। मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और उनके परिवारजन भी पहुंचे हैं। इसके अलावा कांग्रेस के 7 विधायक भी सीएम के साथ महाकुंभ आए हैं। इनमें राघवेंद्र सिंह ,बालेश्वर साहू, व्यास कश्यप, संदीप साहू, विद्यावती सिदार, इंद्र साहू और राजकुमार यादव भी शामिल हैं। प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बस के जरिए संगम स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान रास्तेभर भाजपा के मंत्री विधायक और सांसद भजन गाते रहे।

रमन सिंह ने किया पोस्ट गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरि जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु॥त्रिवेणी के पावन संगम पर सपरिवार माँ गंगा, यमुना और सरस्वती का मंगल आशीष प्राप्त करना एक अलौकिक अनुभव रहा। आज तीर्थराज प्रयाग में अपने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ को एकत्रित देखना अभूतपूर्व है। प्रयागराज की पुण्य धरा पर “महाकुंभ” में सीएम योगी ने तीर्थयात्रियों की सुगमता के लिए जो व्यवस्थाएं की हैं, वह हम सभी के लिए अनुकरणीय है।।।हर हर गंगे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds