Vipin Tigga : वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी विपिन तिग्गा का निधन, विभाग में शोक की लहर

Vipin Tigga, Raipur : जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक विपिन तिग्गा का आज दोपहर 12 बजे दुखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से विभाग और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है।

अनुभवी और समर्पित अधिकारी

श्री तिग्गा जनसंपर्क विभाग के एक अनुभवी और समर्पित अधिकारी थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सरगुजा (अंबिकापुर) सहित कई जिलों में सेवाएँ दीं और जनसंपर्क क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने उन्हें ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और सरल स्वभाव का अधिकारी बताया। उनकी कार्यशैली और व्यवहार से वे सभी के प्रिय थे।

अंतिम संस्कार 13 फरवरी को

श्री तिग्गा का निवास फंडूरडीहारी (उरांव काम्प्लेक्स के पीछे), अंबिकापुर, जिला सरगुजा में बताया जा रहा है। वह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों का परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार पारिवारिक परंपराओं के अनुसार 13 फरवरी को सुबह 10 बजे अंबिकापुर स्थित निवास में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds