CG News: भाजपा की विजय संकल्प बैठक : जिला और जनपद पंचायत चुनाव में जीत के लिए बनाई गई रणनीति

नगरी। CG News:  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत भाजपा के अधिकृत जिला पंचायत और जनपद पंचायत प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए 12 फरवरी को सिहावा शीतला मंदिर प्रांगण में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया और सभी कार्यकर्ताओं को जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कसने का निर्देश दिया गया।

बैठक में भाजपा जिला पंचायत चुनाव प्रभारी किरण बघेल, महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष शर्मा,  भाजपा जिला अध्यक्ष (धमतरी) प्रकाश बैस, भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला पंचायत और जनपद पंचायत के सभी प्रत्याशी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

party workers

विजय संकल्प के साथ मैदान में उतरे कार्यकर्ता

CG News:  बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की भव्य जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। रणनीति के तहत घर-घर जनसंपर्क, बूथ प्रबंधन, प्रचार अभियान और वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

भाजपा का लक्ष्य – सशक्त पंचायत, मजबूत नेतृत्व

CG News: बैठक में वक्ताओं ने कहा कि, भाजपा के प्रत्याशी पंचायतों को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि, जनता तक भाजपा की नीतियों, योजनाओं और विजन को पहुंचाएं ताकि गांव-गांव में पार्टी की मजबूती सुनिश्चित हो।

संगठन की एकजुटता से मिलेगी जीत

CG News: बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और परिश्रम के साथ चुनावी अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाई। सभी ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए मिशन मोड में कार्य करने का संकल्प लिया। इस बैठक के बाद भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान में उतर गए हैं और आने वाले दिनों में चुनावी अभियान और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds