CG : पूर्व महापौर एजाज ढेबर पहुचे ईओडब्लू -एसीबी कार्यालय, अफसर कर रहे पूछताछ

रायपुर। एजाज ढेबर से ईओडब्लू-एसीबी दफ्तर में पूछताछ जारी है। दरअसल, 7 फरवरी को ईओडब्लू ने नोटिस जारी कर एजाज को पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया था, लेकिन निगम चुनाव के कार्यों में व्यस्त होने का हवाला देते हुए पूछताछ के लिए समय मांगा था।

बता दें कि शराब घोटाले में पूर्व महापौर एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर को एजेंसियों ने घोटाले का मास्टरमाइंड बताया है। मामले में लंबे समय से न्यायिक रिमांड में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। वहीं, इस मामले में ईओडब्लू और प्रवर्तन निदेशालय की टीम जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ईओडब्लू को जांच के दौरान नए तथ्य मिले हैं। जिसके बाद पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है। पूर्व महापौर को नोटिस जारी होने के बाद यह चर्चा हो रही है कि पूछताछ शुरू होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds