CG News: बजट पर केंद्रीय मंत्री जोशी की प्रेसवार्ता : बोले- यह विकसित भारत का रोड मैप, युवाओं के लिए विशेष प्रावधान

रायपुर। CG News: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी रायपुर  पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश पांडे मौजूद रहे। केंद्रीय श्री जोशी बजट पर प्रेस वार्ता कर रहे हैं। डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री दयालदास बघेल,कोषाध्यक्ष नंनद जैन मौजूद हैं।

CG News: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि, इस बजट में विकसित भारत का रोड मैप है। यह बजट अमृतकाल का बजट है, इस बजट से विकसित भारत की कल्पना को गति मिलेगी और 2047 तक देश विकसित भारत बनेगा। इस बजट से मध्यम वर्ग का सशक्तिकरण हुआ है और 12 लाख की इनकम तक जीरो टैक्स करके बड़ी राहत दी गई है। अन्नदाता का समग्र कल्याण इस बजट से होगा। जहां प्रोडक्टिविटी कम है, वहां स्टोरेज बढ़ाने इन्वेस्टमेंट होगा।

स्टार्टअप के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान 

CG News: उन्होंने आगे कहा कि, युवाओं के लिए बजट में बहुत कुछ है। अनुसंधान के क्षेत्र में विशेष फोकस है, MSME सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। स्टार्टअप के लिए फंड्स ऑफ फंड के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट में विशेष प्रावधान है। आज भारत पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है और अब हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds