CG Nikay Chunav 2025 : उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 15 को आएगा रिजल्ट

CG Nikay Chunav 2025 : रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ. 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान हुआ. इस चुनाव में महापौर के 79 और 1889 पार्षद प्रत्याशियों के साथ अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार मैदान में थे. सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. सभी जगहों के परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds