CG Election: सीएम साय ने जनता से मतदान करने की अपील की, बोले- विकास के लिए वोट जरूर दें

रायपुर। CG Election: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 11 फरवरी, मंगलवार को रायगढ़ रवाना हुए। इससे पहले मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, आज लोकतंत्र का त्योहार है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि, विकास के लिए सभी मतदान करें।

निकाय चुनाव के रुझानों को लेकर सीएम साय ने कहा कि, पूरे प्रदेश में अच्छी स्थिति है। मैंने नगरीय निकाय क्षेत्रों में भ्रमण किया है। सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा किया। जनता सरकार के कार्यों और मोदी गारंटी पर मुहर लगाएगी।

13 को सब मिलकर महाकुंभ जाएंगे – सीएम साय 

CG Election: महाकुंभ जाने पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, 13 फरवरी को प्रयागराज जाना है। मंत्री, विधायकों के साथ कुछ कांग्रेस के विधायकों ने भी सहमति दी है। सब मिलकर महाकुंभ जा रहे हैं। ऐसा अवसर बार-बार नहीं आता है। 144 साल बाद शुभ अवसर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds