Naxalite encounter in Bijapur : सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को किया ढेर

Raipur : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली मुठभेड़ हुआ, जिसमें सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को ढेर किया है. जवानों की इस कामयाबी पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों की तारीफ करते हुए बधाई दी है, उन्होंने कहा कि नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता हासिल की है. शाह ने मिशन 2026 संकल्प को दोहराते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds