सीएम विष्णुदेव साय ने किया बड़ा ऐलान, मार्च 2026 तक नक्सलवाद को करना है समाप्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “हम जबसे सरकार में आए हैं तभी से नक्सलवाद के खिलाफ मज़बूती से लड़ाई लड़ रहे हैं… हम अपने जवानों के साहस को सलाम करते हैं कि वे इतनी बहादुरी के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं… प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प है कि मार्च 2026 तक भारत से नक्सलवाद को समाप्त करना है…”

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर रविवार को मुठभेड़ में 1000 से ज्यादा जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में डीआरजी और एसटीऍफ़ के 2 जवान शहीद हो गए और 2 घायल हैं। जवानों ने 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है। बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में सर्चिंग जारी है। वहीं बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ रही है। बड़ा ऑपरेशन है। बैकअप पार्टी भेजी गई है।

छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 81 नक्सली मारे गए हैं, जिसमें से 65 बस्तर संभाग में ढेर हुए हैं। इसमें बीजापुर सहित 7 जिले शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक 2024 में अलग-अलग मुठभेड़ों में जवानों ने 219 नक्सलियों को ढेर किया था। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कहा कि, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। बीजापुर डीआरजी और एसटीऍफ़ और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने नक्सलियों को घेरा। बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में 2 फरवरी को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds