चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और निर्दलीय समर्थकों में झड़प, मारपीट का वीडियो वायरल

Korba : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सियासी गलियारे में हलचल तेज है. चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं. ऐसे में कोरबा जिले से चुनाव प्रचार के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. मानिकपुर चौकी क्षेत्र में भाजपा और निर्दलीय पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार, मानिकपुर चौकी अंतर्गत रविशंकर वाल्मीकि आवास क्षेत्र में भाजपा और निर्दलीय पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुआ है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक सभा के दौरान निर्दलीय पार्टी के पिकअप वाहन के चालक और डीजे ऑपरेटर ने तेज आवाज में डीजे बजाकर बाधा उत्पन्न की. इस पर दोनों गुटों में विवाद बढ़ा और बात मारपीट तक पहुंच गई. घटना के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई और सभी तमाशा देखने लग गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है. वहीं पुलिस के आलाधिकारी भी मानिकपुर चौकी पहुंचे हुए हैं.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि जानकारी मिली थी कि वार्ड नंबर 26 में एक राष्ट्रीय दल की नुक्कड़ सभा के दौरान किसी दूसरे प्रत्याशी के प्रचार वाहन को वहां पर खड़ा कर दिया गया था और तीव्र गति से प्रचार किया जा रहा था. इस पर शिकायत प्राप्त हुई और उनका कुछ विवाद भी हुआ. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. जांच में पाया गया कि वाहन के पास जो अनुमति दी गई थी, उसे किसी शिकायत के आधार पर एसडीएम ने निरस्त कर दिया था. उस समय वाहन के पास कोई वैध अनुमति नहीं थी. इस आधार पर प्रचार वाहन को थाना सहायता केंद्र मानिकपुर लाया गया है और छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम 1985 के तहत कार्रवाई की जा रही है. ड्राइवर से मारपीट की कोई बात सामने नहीं आई है. हालांकि,उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds