भीषण हादसा : तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रेलर की टक्कर; महाकुंभ से लौट रहे छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत

रायपुर : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भीषण हादसा हो गया। प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। शनिवार की रात तेज रफ्तार बोलेरो (कार) और ट्रेलर की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 6 गंभीर घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया। एक्सीडेंट बभनी के दरनखाड़ के पास हुआ है।

रायपुर जा रहे थे श्रद्धालु

पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के रायपुर के श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ आए थे। संगम स्नान के बाद श्रद्धालु बोलेरो में सवार वापस रायपुर लौट रहे थे। शनिवार देर रात बभनी के दरनखाड़ के पास बोलेरो की सामने से आ रहे ट्रेलर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। ट्रेलर ड्राइवर मौका देखकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने जांच के बाद 4 श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया। 6 गंभीर घायलों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसा कैसे हुआ? कारण जानने पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds