इंदौर में भीषण हादसा: महाकाल के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन टैंकर से भिड़ा, 4 की मौत, 17 घायल

महू : मध्य प्रदेश के महू में शुक्रवार की अलसुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैवलर ने बाइक को टक्कर मारते हुए टैंकर में जा घुसी। मानपुर के पास हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई। जबकि, 17 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त सभी लोग महाकाल दर्शन कर लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के कर्नाटक गांव से उज्जैन आए थे। बाबा महाकाल के दर्शन कर वह ट्रैवलर से लौट रहे थे, तभी शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे एक्सीडेंट हो गया। 17 घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बच्चा पीआईसीयू में एडमिट है। शेष का अन्य वार्डों में उपचार चल रहा है।

मानपुर पुलिस के मुताबिक, सड़क हादसे में बाइक सवार हिमांशु और शुभम की भी मौत हो गई है। हिमांशु धरमपुरी और शुभम सेंधवा का रहने वाला है। साथ ही ट्रैवलर सवार दो महिलाओं ने इस हादसे में जान गंवाई है। पुलिस मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds