CG Election : अंबिकापुर में सीएम साय का भव्य रोड शो, महापौर और 48 पार्षद प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

अंबिकापुर। CG Election : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एक दिवसीय दौरे पर अंबिकापुर पहुंचे,जहां उन्होंने रोड शो किया। शो के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत सहित नगर निगम के 48 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा।

CG Election :  दरअसल, नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सर गर्मी तेज हो गई है। अंबिकापुर नगर निगम में पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस का कब्जा है। राजनीति पार्टियों के पास महज प्रचार प्रसार करने के लिए कुछ दिन बचे हैं।  ऐसे में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंबिकापुर पहुंचे और पुलिस लाइन ग्राउंड से रोड शो शुरू किया।

भाजपा को जीतने की अपील

CG Election :  यह रोड़ शो शहर के प्रमुख चौक चौराहों से होते हुए घड़ी चौक पहुंची और जगह-जगह मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। घड़ी चौक पहुंचने के बाद रोड शो आम सभा में तब्दील हो गई। मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी को नगरीय निकाय चुनाव में जीतने की आम लोगों से अपील की। इसके साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds