लॉगिन

Mrs Undercover teaser में हाउस वाइफ के लुक में नजर आईं राधिका आप्टे, टीजर देख एक्साइटेड हुए फैंस

BOLLYWOOD March 26, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Mrs Undercover teaser में हाउस वाइफ के लुक में नजर आईं राधिका आप्टे, टीजर देख एक्साइटेड हुए फैंस

Mrs Undercover teaser में हाउस वाइफ के लुक में नजर आईं राधिका आप्टे, टीजर देख एक्साइटेड हुए फैंस

मुंबई : राधिका आप्टे ने अपनी अपकमिंग फिल्म मिसेस अंडरकवर का टीजर रिलीज कर दिया है। इस टीजर में राधिका दिन में एक अनाड़ी हाउसवाइफ तो दिन में अंडरकवर एजेंट का रोल प्ले करती नजर आ रही हैं। मोनिका ओ माय डार्लिंग में बेहतरीन एक्टिंग करने के बाद राधिका इस फिल्म में एक अंडरकवर एजेंट का रोल प्ले करने जा रही हैं। रविवार को इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ। जिसे देख कर लग रहा है कि ये फिल्म खासी दिलचस्प होने वाली है।

हाउसवाइफ के रूप में अंडरकवर एजेंट बनी दिखीं राधिका आप्टे

राधिका ने इस टीजर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,  ‘होम मेकर या बोन ब्रेकर’। टीजर में राधिका आप्टे साड़ी पहने गृहिणी के रूप में दिखाई दे रही हैं, जो घर के कामों से जूझती नजर रही है, वो इस बात से बिल्कुल अनजान है कि चीजें कैसे काम करती हैं। जब वो अपना काम करती है तो चीजे नीचे गिरने लगती हैं और यहां तक कि जार के ढक्कन के गायब होने पर मिक्सर चलाकर गड़बड़ कर देती हैं। जब उसके पति (साहेब चटर्जी) से पूछा जाता है कि वो क्या करती हैं, तो वो जवाब देती हैं, “अरे वो कुछ नहीं करती, वो सिर्फ एक हाउसवाइफ है।” इसके तुरंत बाद, हम देखते हैं कि राधिका एक काले रंग के बॉडिसूट में अंधेरे में गुंडों की पिटाई करती दिखाई दे रही हैं।

फैंस को पसंद आया राधिका का लुक

राधिका का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया है। टीजर देखकर फैंस फिल्म के बेहतरीन होने का अनुमान लगा रहे हैं। राधिका के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘राधिका जी आपका लुक ऑल टाइम डैम अच्छा है लेकिन इस बार लुक ज्यादा आकर्षक है।’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘मुझे लग रहा है ये मजेदार होने वाला है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘गजबब्ब, दीदी हमारी गजब ही सशक्त चल रही है।’

फिल्म की स्टार कास्ट

अनुश्री मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म को उन्होंने इंदु की जवानी फेम अबीर सेनगुप्ता के साथ मिलकर लिखा है। फिल्म में सुमित व्यास और राजेश शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds