लॉगिन

जर्मनी के हैम्बर्ग में हुई गोलीबारी, दो लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

World March 26, 2023 रिपोर्टर: shailesh
जर्मनी के हैम्बर्ग में हुई गोलीबारी, दो लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जर्मनी के हैम्बर्ग में हुई गोलीबारी, दो लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

फ्रैंकफर्ट: हैम्बर्ग में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी रविवार को एक अधिकारी ने दी। हालांकि, इससे ज्यादा पुलिस ने कुछ नहीं बताया है। पुलिस के मुताबिक, एक ऑपरेशन पूरा कर लिया है और अब जांच कर रहे हैं।

आरोपियों की तलाश जारी

एक महीने के अंदर हैमबर्ग में गोलीबारी की ये दूसरी घटना है। एक प्रवक्ता ने अपराधी पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बिल्ड ने बताया कि आधी रात से कुछ देर पहले पुलिस को बुलाया गया और 28 वाहन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों की कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि इस हमले का कारण क्या है। साथ ही, पुलिस आरोपियों को पहचानने के लिए ऑपरेशन चला रही है। अब तक, अपराध के मकसद के बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

पहले भी हुई थी गोलीबारी

हैम्बर्ग में धर्मस्थल येहोवा विटनेस किंगडम हॉल में 10 मार्च को घातक गोलीबारी हुई थी। उस दौरान हमले में कई लोग मारे गए और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की भी सूचना मिली थी। येहोवा हॉल में स्थानीय समयानुसार रात करीब 9 बजे यह घटना हुई थी।

अधिकारियों ने बताया था कि यह घटना ग्रोस बोर्स्टेल इलाके में हुई थी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमने गोली चलने की आवाज सुनी। हमलावर ने लगातार 12 राउंड फायर किया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds