CG : बागी निर्दलीयों ने उड़ा दी राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों की नींद
महासमुंद : महासमुंद नगर पालिका परिषद का चुनाव पूरे अपने सबाब पर है। सभी अपने अपने जीत के दावे कर रहे हैं। लेकिन सभी प्रत्याशियों के भाग्य फैसला महासमुंद की जनता 11 तारीख को बटन दबा कर कर देगी और 15 फरवरी को साफ तो जाएगा कि किसके सिर होगा ताज और किसे मिलेगा पांच साल के लिए बनवास।
बता दें कि महासमुंद नगर पालिका परिषद के चुनाव में बागी निर्दलीयों ने राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों की नींदें उड़ा दी है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के दावेदारों प्रकाश चंद्राकर निर्दलीय मैदान में हैं वहीं वर्तमान कांग्रेस की पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग जिन्हें टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर निर्दलीय मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉक्टर विमल चोपड़ा जो दो बार महासमुंद पालिका का अध्यक्ष रहे, एक बार निर्दलीय विधायक रहे। वह भी मैदान में हैं और अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए धुंआधार चुनाव प्रचार में लगे हैं। वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए युवक कांग्रेस के युवा नेता को मैदान में उतार कर सभी महासमुंद की जनता को एक नया चेहरा दे दिया है।
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी की बागी उम्मीदवार द्वार राशि त्रिभुवन महिलांग अपने नगर पालिका क्षेत्र में अपने ढाई साल के कार्यकाल को लेकर आम जनता के बीच जा रही है और अपने काम गिना कर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने कह रही है। वहीं भाजपा के बागी पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अपने ढाई साल के कार्य को लेकर जनता के बीच जा रहे। प्रकाश चंद्राकर ढाई साल में बिजली पानी, सफाई सहित अन्य किए गए काम कर शहर की जनता को समस्याओं से निजात दिलाने का प्रचार कर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करते नजर आ रहे हैं।वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर विमल चोपड़ा छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर आम जनता तक पहुंच रहे है इसके अलावा शहर को स्मार्ट सिटी बनाने सहित अन्य वादा कर रहे हैं।
वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी निखिल कांत साहू अपने युवा साथियों की टीम के साथ धुंआधार प्रचार कर सभी प्रत्याशियों के होश उठा दिए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान युवा प्रत्याशी महासमुंद की जनता से एक मौका मांग रहे हैं। चुनावी मुद्दों में पूर्व कांग्रेस की सरकार द्वारा कराए गए काम को भी लेकर आम जनता को आकृषित करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि महासमुंद नगर पालिका परिषद क्षेत्र ने 47178 मतदाता है। जिनमें से 24915 महिला मतदाता है और 22254 पुरुष मतदाता के अलावा 9 तृतीय लिंग के मतदाता है। महासमुंद नगर पालिका परिषद में 30 वार्डों में भाजपा कांग्रेस आम आदमी पार्टी और निर्दलीय के रूप में 100 से अधिक उम्मीदवार पार्षद पद के लिए अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में हैं।