CG : नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

अंबिकापुर : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। इस घटना से परिवार में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के केदारपुर की है।

जानकारी के अनुसार खुदकुशी करने वाली छात्रा ग्राम रेवापुर के आश्रित ग्राम लवाईडीह की बताई जा रही है। मृतका अंबिकापुर के केदारपुर मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। फिलहाल फांसी लगाने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds