CG रिश्वतखोर निकले जीएसटी के अधिकारी : कारोबारी से मांगे थे लाखों रुपये, सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सीबीआई ने सेंट्रल जीएसटी को दो अधिकारियों भरत सिंह और विनय राय को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने दो अधिकारियों को 5 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि, आरोपियों ने एक कारोबारी से 45 लाख रुपयों की मांग की थी। इसकी सूचना पर सीबीआई ने कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कारोबारी को 5 लाख रुपये केमिकल लगाकर दिया। इसके बाद अधिकारियों को देने के लिए कहा। इस तरह सीबीआई ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया।

रिश्वत के पैसों का होता था बंदरबांट 

पूछताछ में आरोपियों ने सामने से कबूल किया रोजाना जीएसटी में लाखों की रकम आती है। रिश्वत उगाही की रकम सभी अधिकारी-कर्मचारियों में बांटी जाती है। फिलहाल सीबीआई आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds