CG : आप पार्टी के महापौर प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल पीड़ित अस्पताल में भर्ती

जगदलपुर. जगदलपुर के महापौर प्रत्याशी समीर खान पर जानलेवा हमला होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी समीर खान अपनी स्कूटी से घर जा रहे, तभी अज्ञात हमलावारों ने उन पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए.

यह घटना शुक्रवार रात की है. समीर को गंभीर चोटें आई है. उन्हें 112 वाहन से हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds