CG : साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, अब तक कर चुकें हैं 10 करोड़ की धोखाधड़ी

राजनांदगांव : जिला पुलिस को सायबर अपराध के मामले में मिली बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सायबर अपराध के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा भारत से म्यूल बैंक एकाउण्ट लेकर कंबोडिया स्थित कॉल सेंटर भेज कर भारतीयों से करोड़ो रूपये की ठगी का कारोबार किया जाता था।

राजनांदगांव शहर में च्वाईस सेंटर संचालक रूपेश साहू ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके बैंक ऑफ बड़ोदा स्थित बैंक खाता में दिनांक 22 दिसम्बर को राजनांदगांव निवासी आशुतोष शर्मा के द्वारा धोखाधड़ीपूर्वक कहीं से ठगी की गई रकम 90000 रूपये को मंगाने से उसका बैंक खाता फ्रीज हो गया है। प्रार्थी की सूचना पर आरोपी आशुतोष शर्मा के विरूद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी आशुतोष शर्मा से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने श्रेणिक उर्फ अजय मेहेर गुजरात निवासी के कहने पर आरोपी शुभम तिवारी निवासी डोंगरगढ़ और दीपक नरेडी व अन्य साथियों के साथ मिलकर रूपेश साहू के एकाउंट में रूपये डलवाना बताया। जिसके बाद सायबर सेल राजनांदगांव की टीम द्वारा आरोपी श्रेणिक कुमार सांघवी को गुजरात के वल्साड से लिया हिरासत में लिया गया।

राजनांदगांव एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि आरोपी श्रेणिक द्वारा ठगी की रकम को प्राप्त कर हवाला व यूएसडीटी के माध्यम से कंबोडिया अंतर्राष्ट्रीय चायनीज सायबर ठगों को भेजता था। एसपी ने बताया कि आरोपियों के द्वारा 80 से ज्यादा अकाउंट उपलब्ध कराए गए थे। जिसमें 10 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांजैक्शन की गई है। उन्होंने कहा कि जितने लोग इसमें शामिल है सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds