लॉगिन

MP News : जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान

Madhya Pradesh January 30, 2025 रिपोर्टर: shailesh
MP News : जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान

MP News : जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान

सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में गुरुवार सुबह एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बाल-बाल एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए. इंदौर से भोपाल जा रहे जीतू पटवारी की कार को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. जीतू पटवारी भी पूरी तरह सुरक्षित हैं.

एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की कार का एक्सीडेंट

हादसा सीहोर जिले के फंदा टोल लसुड़िया परिहार बीच हुआ. एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी शहीद दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर से भोपाल जा रहे थे. इस दौरान ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.

पटवारी का एक्सीडेंट हादसा है या कोई षड्यंत्र?’

जीतू पटवारी के कार एक्सीडेंट को लेकर कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख अभय तिवारी ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह हादसा है या कोई षड्यंत्र. अभय तिवारी ने X पर लिखा- ‘मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के वाहन को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मारी है. भगवान का शुक्र है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूरी तरह से सुरक्षित हैं.’

उन्होंने आगे लिखा- ‘मुख्यमंत्री जी, यह महज हादसा है या कोई षड्यंत्र/चेतावनी ? कहीं मुख्य विपक्षी दल के प्रमुख की सुरक्षा से आपकी सरकार कोई समझौता तो नहीं कर रही है? आशा है गृहमंत्री होने के नाते आप आज ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की सुरक्षा रिव्यू करेंगे और इसे और पुख्ता करने के लिये आवश्यक कदम उठाएंगे.’

जानकारी के मुताबिक घटना सुबह लगभग 10:45 बजे की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही घटनास्थल पर भयंकर भीड़ इकट्ठा हो गई. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच के आधार पर ट्रक चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds