लॉगिन

MP News : सीआरपीएफ जवान ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली, कमरे में बिलखते मिले बच्चे

Madhya Pradesh January 30, 2025 रिपोर्टर: shailesh
MP News : सीआरपीएफ जवान ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली, कमरे में बिलखते मिले बच्चे

MP News : सीआरपीएफ जवान ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली, कमरे में बिलखते मिले बच्चे

भोपाल। भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया स्थित सिविल कॉलोनी में रहने वाले सीआरपीएफ जवान रविकांत वर्मा ने रात डेढ़ बजे गोली मारकर पत्नी रेनू वर्मा की हत्या कर दी। उसने पत्नी को दो से ज्यादा गोलियां मारी।

इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम और डायल 100 में खुद फोन कर हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो जवान का शव खून से लथपथ मिला। पास ही पत्नी का शव भी पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शव को एम्स भिजवाया।

घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को पास ही पड़ी सर्विस राइफल और आठ कारतूस मिले हैं। मिसरोद पुलिस संभाग के एसीपी रजनीश कश्यप ने बताया कि सीआरपीएफ जवान रविकांत ने फोन कर बताया था कि मैंने अपनी पत्नी को गोली मार दी है।

पत्नी की पीठ और पसली पर दो घाव मिले

फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि दोनों को कितनी गोली लगी है। पत्नी की पीठ और पसली पर दो घाव साफ दिखाई दे रहे हैं। दोनों शव का पीएम एम्स अस्पताल में कराया जा रहा है। रविकांत वर्मा और पत्नी रेनू वर्मा सीआरपीएफ कैंप के पास सिविल कॉलोनी में किराए से रहते थे।

ढाई साल की बेटी और 6 साल का बेटा

परिवार मूल रूप से भिंड के ग्राम मिहोना का रहने वाला था। रविकांत के दो बच्चे ढाई साल की बेटी और छह साल का बेटा है। रविकांत के दो अन्य भाई भी सीआरपीएफ में ही नौकरी करते हैं। रवि 13 साल पहले सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds