जन्मदिन का केक काटने के लिए गाड़ियों से जाम की सड़क, फिर जमकर की आतिशबाजी

रायपुर। दौलत का नशा जब सिर पर चढ़ जाता है तो कुछ लोग हुड़दंग करने और दूसरों के लिए समस्या पैदा करने से भी बाज नहीं आते। ऐसा ही मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने डीडी नगर थाना क्षेत्र में रायपुरा चौक ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर गाड़ियां लगाकर रोड जाम कर दिया और जमकर हुड़दंग मचाया। इस दौरान उन्होंने केक काटने के साथ-साथ जमकर आतिशबाजी भी की, जिसके चलते सड़क के दोनों ओर करीब आधे घंटे तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। राजधानी की सड़क पर जन्मदिन मनाने के नाम पर हुड़दंग मचाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds