लॉगिन

राज्यपाल रामेन डेका ने राजधानी में किया ध्वजारोहण, आईपीएस के नेतृत्व में 16 टुकड़ियो ने किया आकर्षक मार्च पास्ट

Chhattisgarh January 26, 2025 रिपोर्टर: shailesh
राज्यपाल रामेन डेका ने राजधानी में किया ध्वजारोहण, आईपीएस के नेतृत्व में 16 टुकड़ियो ने किया आकर्षक मार्च पास्ट

राज्यपाल रामेन डेका ने राजधानी में किया ध्वजारोहण, आईपीएस के नेतृत्व में 16 टुकड़ियो ने किया आकर्षक मार्च पास्ट

रायपुर। अन्य राज्यों की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी गणतंत्र दिवस की धूम देखी जा रही है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल रामेन डेका तिरंगा फहराया। उन्होंने परेड की सलामी ली। इस साल की परेड का नेतृत्व हर्षित मेहर (IPS) ने किया। इनके नेतृत्व में 16 टुकड़ियां आकर्षक मार्च पास्ट किया।

मार्च पास्ट में सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की पुरुष और महिला प्लाटून शामिल थी। इस बार तेलंगाना पुलिस की टीम परेड में शामिल थी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds