सुरक्षा बल के समक्ष 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा:  सुकमा जिले में सीआरपीएफ स्थापना दिवस के दौरान केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक पहले 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। बता दें कि, इन नक्सलियों ने अपने हथियारों के साथ सरेंडर किया है। इस घटना को सीआरपीएफ और जिला बल के संयुक्त प्रयास, पुना नर्कोम अभियान का असर बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, धुर नक्सल प्रभावित जिला सुकमा में 46 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें आठ, पांच और एक लाख के तीन इनामी नक्सली भी शामिल हैं। नक्सली हिड़मा ने अपने हथियारों के साथ सरेंडर किया है। बता दें कि, ये नक्सली दर्जनों मामलों में शामिल थे, इनके खिलाफ कई वारंट भी जारी किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds