लॉगिन

CG : करणी कृपा पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, दी चेतावनी कहा – कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आत्मदाह

Chhattisgarh January 25, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG : करणी कृपा पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, दी चेतावनी कहा – कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आत्मदाह

CG : करणी कृपा पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, दी चेतावनी कहा – कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आत्मदाह

महासमुंद : छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा ने आज करणी कृपा पॉवर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण, किसानों की भूमि पर कब्जा के विरूद्ध किसानों ने लोहिया चौक पर 1 दिनी धरना प्रदर्शन कर शासन, प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की बाद रैली की शक्ल में कलेक्टोरेट पहुँचकर कलेक्टोरेट का घेराव कर दिया।

इस दौरान किसानों ने चेतावनी दी है कि 30 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर वे घोषणा कर प्रतिदिन करणीकृपा प्राइवेट लिमिटेड में घुसकर आत्मदाह करेंगे। जिसकी जवाबदारी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा मुख्यमंत्री की होगी। इसकी प्रतिलिपी गृह मंत्रालय भारत सरकार के मुख्य सचिव को भी भेजी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार 8 अगस्त 2024 को जनदर्शन में दिए ज्ञापन पर कार्रवाई के लिए आंदोलन रात राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ सहित किसान मोर्चा द्वारा राम मनोहर लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा के पश्चात रैली निकाल जिलाधीश कार्यालय पहुंचे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds