लॉगिन

CG : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम का करेंगे ऐलान

Chhattisgarh January 25, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम का करेंगे ऐलान

CG : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम का करेंगे ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम शनिवार को तय हो जाएंगे। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में राजीव भवन में चुनाव समिति की बड़ी बैठक होने वाली है। जिसमें टिकट फाइनल किए जाएंगे। बैठक में शामिल होने सचिन पायलटआज सुबह 8.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे 11.30 बजे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जानकारी के मुताबिक 25 जनवरी की रात या फिर 26 जनवरी को प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।

चुनाव समिति की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव, शिव डहरिया समेत समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे। मेयर के लिए 13 नामों का पैनल तैयार किया गया है, जबकि 25 वार्डों में सिंगल नाम तय कर लिए गए हैं। शनिवार को होने वाली बैठक के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर लगभग सभी जिला कमेटियों की बैठकें कर ली गई हैं।

प्रत्याशियों के चयन को लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि बहुत से जिलों में चुनाव समिति की बैठक हुई है। लेकिन अभी पूरी रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि बहुत सारे वार्डों में सिंगल नाम तय हो चुके हैं। कल बैठक से पहले सभी जगहों से नाम आ जाएंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds