लॉगिन

एमपी में धान उपार्जन का आखिरी दिन आज, अब तक एमएसपी पर करीब 43 लाख मी‍ट्रिक टन की हुई खरीदी

Madhya Pradesh January 24, 2025 रिपोर्टर: shailesh
एमपी में धान उपार्जन का आखिरी दिन आज, अब तक एमएसपी पर करीब 43 लाख मी‍ट्रिक टन की हुई खरीदी

एमपी में धान उपार्जन का आखिरी दिन आज, अब तक एमएसपी पर करीब 43 लाख मी‍ट्रिक टन की हुई खरीदी

भोपाल : मध्य प्रदेश के किसानों के लिए जरूरी खबर है. 24 जनवरी को प्रदेश में धान उपार्जन केंद्रों पर MSP (समर्थन मूल्य) पर धान खरीदी का आखिरी दिन है. अब तक राज्य में 42 लाख 95 हजार 161 मीट्रिक टन यानी करीब 43 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी जा चुकी है. प्रदेश में सबसे ज्यादा बालाघाट, कटनी, सतना और जबलपुर में धान का उपार्जन हुआ है.

आज धान खरीदी का आखिरी दिन

मध्य प्रदेश में MSP पर आज धान खरीदी का आखिरी दिन है. यानी अब MSP पर प्रदेश में धान उपज की खरीद नहीं होगी. राज्‍य सरकार ने खरीफ सीजन 2024-25 में धान खरीद के लिए 45 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्‍य तय किया था. अब तक प्रदेश में 42 लाख 95 हजार 161 मीट्रिक टन यानी करीब 43 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है. ऐसे में सरकार खरीदी के लक्ष्‍य से 2 लाख मीट्रिक टन पीछे है. इस बात की जानकारी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी.

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि 21 जनवरी तक धान खरीदी केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 6 लाख 61 हजार 777 किसानों से 42 लाख 95 हजार 161 मीट्रिक टन यानी करीब 43 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी जा चुकी है.

किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई राशि

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने आगे जानकारी दी कि अब तक किसानों के आधार से लिंक बैंक खातों में 7855 करोड़ 98 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है, जबकि‍ खरीदी गई धान में से 38 लाख 18 हजार 332 मीट्रिक टन को ट्रांसपोर्ट किया जा चुका है. कुल 11 लाख 79 हजार 448 मीट्रिक टन धान राइस मिलर्स को भेजी जा चुकी है. बता दें कि किसानों को सामान्‍य धान के लिए MSP पर 2300 रुपए और ग्रेड-ए धान के लिए 2320 रुपए MSP मिल रहा है.

किस जिले में कितनी धान खरीदी गई (आंकड़े मीट्रिक टन में)

बालाघाट – 5, 47, 336 मीट्रिक टन

कटनी – 4, 10, 746 मीट्रिक टन

सतना – 3 लाख 99 हजार एक

जबलपुर – 3 लाख 76 हजार 76

रीवा – 3 लाख 47 हजार 486

सिवनी – 2 लाख 98 हजार 792

मंडला- 2 लाख 942

शहडोल – 1 लाख 96 हजार 737

पन्ना – 1 लाख 70 हजार 543

मैहर – 1 लाख 68 हजार 200

नर्मदापुरम – 1 लाख 65 हजार 152

सिंगरौली – 1 लाख 44 हजार 30

उमरिया – 1 लाख 28 हजार 750

सीधी – 1 लाख 26 हजार 950

मऊगंज – 97 हजार 491

अनूपपुर – 97 हजार 420

दमोह – 82 हजार 875

नरसिंहपुर – 76 हजार 458

डिंडौरी – 76 हजार 348

रायसेन – 58 हजार 25

बैतूल – 46 हजार 805

सीहोर – 40 हजार 715

सागर – 18 हजार 777

छिंदवाड़ा – 12 हजार 690

भिंड – 2 हजार 396

विदिशा – 1502

हरदा – 1361

शिवपुरी – 1246

मुरैना – 237

अलीराजपुर – 56

झाबुआ 18

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds