लॉगिन

Parineeti-Raghav: परिणीति संग डिनर पर स्पॉट होने पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, बोले-मुझसे राजनीतिक सवाल पूछिए

BOLLYWOOD March 24, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Parineeti-Raghav: परिणीति संग डिनर पर स्पॉट होने पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, बोले-मुझसे राजनीतिक सवाल पूछिए

Parineeti-Raghav: परिणीति संग डिनर पर स्पॉट होने पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, बोले-मुझसे राजनीतिक सवाल पूछिए

मुंबई : आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को हाल ही में एक साथ देखा गया था। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं, जिसके चलते दोनों के एक साथ होने की अफवाहें उड़ रही हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने को लेकर नेता राघव चड्ढा ने रिएक्ट किया है|

राघव ने मीडिया को दिया जवाब

दरअसल आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और परिणीति को गुरुवार के दिन एक रेस्टोरेंट में देखा गया था। दोनों ही उस दौरान सफेद रंग के कपड़ों में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे, जिसके बाद से कई खबरें सामने आ रही हैं। राज्यसभा चेयरमैन ने हाल ही में सदन के दौरान कहा कि आपको सोशल मीडिया पर काफी स्पेस मिल रहा है।

आज का दिन शायद आपके लिए चुप्पी का है। उनकी यह बात सुनकर सभी में सदन में मौजूद सभी नेता हंसने लगते हैं। मीडिया के सामने भी नेता राघव चड्ढा ने कहा कि मुझसे आप राजनीति के सवाल कीजिए, परिणिती के नहीं। हालांकि मीडिया ने फिर भी इसपर कई सवाल पूछ डाले थे। अभी तक एक्ट्रेस परिणीति का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

लोगों ने डेटिंग की उड़ाई अफवाह

गुरुवार की मुलाकात के बाद राघव चड्ढा और परिणीति की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसके बाद लोगों ने उनके रिलेशनशिप में होने की अफवाहें शुरू कर दी हैं। कुछ लोगों का कहना है कि क्या राघव और परिणीति एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? हालांकि इस सवाल पर भी दोनों का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

आपको बता दें कि डिनर के दौरान दोनों ही सेम कपड़ों में नजर आए थे। उस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट रंग की शर्ट और पैंट पहनी थी, तो वहीं राघव चड्ढा ने भी सफेद रंग का लिबास पहना हुआ था।

इस फिल्म में नजर आएंगे परिणीति

परिणीति जल्द ही कैप्सूल गिल और चमकीला में नजर आने वाली हैं। इन फिल्मों से पहले एक्ट्रेस को अमिताभ बच्चन संग फिल्म ऊंचाई में देखा गया था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds