लॉगिन

Dance Competition : कई राज्यों के लोक नृत्य की दिखी झलक, छात्राओं ने प्रस्तुति से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Chhattisgarh January 21, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Dance Competition : कई राज्यों के लोक नृत्य की दिखी झलक, छात्राओं ने प्रस्तुति से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Dance Competition : कई राज्यों के लोक नृत्य की दिखी झलक, छात्राओं ने प्रस्तुति से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

रायपुर। Dance Competition : शासकीय दू ब महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ किरण गजपाल ने सभी प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया और छात्राओं की सराहना की। दूसरे और तीसरे दिन विभिन्न ललित कला प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

दूसरे दिन ग्रीटिंग कार्ड, थाली सज्जा, मेहंदी, पुष्प सज्जा और केश सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अलग-अलग राज्यों के लोकनृत्यों की हुई प्रस्तुति 

Dance Competition : अंतिम दिन समूह गीत, एकल नृत्य और समूह नृत्य प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने बारहमासी, गौरा गौरी, सुआ,पंथी के साथ पंजाबी, राजस्थानी और दक्षिण भारतीय नृत्य प्रस्तुत किया। पूरा ऑडिटोरियम भरा हुआ था और सभी ने प्रस्तुतियों का लुत्फ उठाया।

नृत्य संयोजक डॉ स्वप्निल कर्महे के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता पूरी हुई

Dance Competition :  यह कार्यक्रम छात्र संघ प्रभारी डॉ वैभव आचार्य, सदस्य डॉ मिनी एलेक्स, डॉ कल्पना मिश्रा, डॉ रितु मारवाह और डॉ प्रीतिबाला जायसवाल द्वारा आयोजित किया गया। नृत्य संयोजक डॉ स्वप्निल कर्महे के मार्गदर्शन में नृत्य प्रतियोगिता पूरी हुई।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds