लॉगिन

डॉ. रमन सिंह ने की President Draupadi Murmu से मुलाकात: अप्रैल के पहले सप्‍ताह में छग आएंगी महामहिम

Chhattisgarh January 20, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
डॉ. रमन सिंह ने की President Draupadi Murmu से मुलाकात: अप्रैल के पहले सप्‍ताह में छग आएंगी महामहिम

डॉ. रमन सिंह ने की President Draupadi Murmu से मुलाकात: अप्रैल के पहले सप्‍ताह में छग आएंगी महामहिम

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने President Draupadi Murmu से मुलाकात की, नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार मुलाकात की। डॉ. रमन सिंह ने इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने की जानकारी देते हुए राष्ट्रपति को राज्य के विकास और संस्कृति से अवगत कराया व छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।

इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रपति को आगामी अप्रैल माह में विधानसभा में प्रबोधन के लिए आमंत्रित किया। जिसपर राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की है, President Draupadi Murmu ने छत्तीसगढ़ आने का न्यौता स्वीकार किया, अप्रैल के प्रथम सप्ताह में महामहिम छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुँचेंगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds