लॉगिन

MP News : उज्जैन में चाइना डोर से युवक का गला कटा, 20 टांके लगाना पड़े

Madhya Pradesh January 18, 2025 रिपोर्टर: shailesh
MP News : उज्जैन में चाइना डोर से युवक का गला कटा, 20 टांके लगाना पड़े

MP News : उज्जैन में चाइना डोर से युवक का गला कटा, 20 टांके लगाना पड़े

उज्जैन। चाइना डोर के कारण शुक्रवार शाम को बाइक सवार युवक का गला बुरी तरह कट गया। वह अपने दोस्त के साथ ढांचा भवन से बाइक से गुजर रहा था। गले में एकाएक चाइना डोर फंस गई।

चरक अस्पताल में कंपाउंडर के गले में 20 टांके लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि डोर थोड़ी ओर फंसती तो युवक की जान भी जा सकती थी। फाजलपुरा निवासी मोहम्मद इरशाद पुत्र मोहम्मद इस्माइल उम्र 21 वर्ष दांत के दवाखाने में कंपाउंडर का काम करता है।

तेजी से खून निकलने लगा था

शुक्रवार शाम को वह अपने दोस्त सदावन के साथ बाइक से ढांचा भवन गया था। जहां उसके गले में एकाएक चाइना डोर फंस गई थी। जिससे उसके गले से तेजी से खून निकलने लगा था। जिस पर इरशाद का दोस्त सदावन उसे तत्काल चरक अस्पताल लेकर पहुंचा था।

जहां डॉक्टर ने उसका उपचार शुरू किया। स्वजन ने बताया कि इरशाद के गले में 20 टांके लगाए गए हैं। चाइना डोर थोड़ी सी और अंदर की ओर जाती तो उसकी जान भी जा सकती थी।

चरक अस्पताल में उपचार करवाने के बाद स्वजन इरशाद को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत स्थिर है। चाइना डोर के उपयोग व बिक्री पर प्रतिबंध के बाद भी धडल्ले से बिक्री की गई है।

इस साल 20 लोग चाइना डोर की चपेट में आ चुके

इस साल चाइना डोर की चपेट में आने से महाकाल थाने के समीप इलेक्ट्रिशियन, शिप्रा विहार में बाइक सवार युवक, जीरो पाइंट ब्रिज पर दोपहिया वाहन चालक, इंदौर रोड पर बीमा एजेंट व मकर संक्रांति पर एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। बता दें कि 15 जनवरी 2022 को जीरो पाइंट ब्रिज से गुजर रही छात्रा नेहा आंजना की गला कटने से मौत हो गई थी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds