लॉगिन

नक्सल दंपत्ति का समर्पण : कवर्धा क्षेत्र में गतिविधियों के विस्तार में लगे थे, हिड़मा के गांव के हैं निवासी, 10 लाख का था ईनाम

Chhattisgarh January 18, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
नक्सल दंपत्ति का समर्पण : कवर्धा क्षेत्र में गतिविधियों के विस्तार में लगे थे, हिड़मा के गांव के हैं निवासी, 10 लाख का था ईनाम

नक्सल दंपत्ति का समर्पण : कवर्धा क्षेत्र में गतिविधियों के विस्तार में लगे थे, हिड़मा के गांव के हैं निवासी, 10 लाख का था ईनाम

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुनर्निवास नीति से प्रभावित होकर नक्सल दंपत्ति ने आत्मसमर्पण किया। दंपत्ति पर दस लाख का ईनाम था। दोनों ही नक्सली कुख्यात नक्सल कमांडर हिड़मा के गांव पूर्वती के रहने वाले हैं। ये दोनों कवर्धा में गतिविधियों के विस्तार में लगे हुए थे।

आत्मसमर्पित नक्सली रमेश उर्फ मेस्सा बोड़ला एरिया कमेटी विस्तार प्लाटून नंबर 3 के डिप्टी कमांडर के पद पर था। उसकी पत्नी रोशनी उर्फ हिड़में बोड़ला एरिया कमेटी विस्तार प्लाटून नंबर 3 की सदस्य के रूप में कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि, ये नक्सलियों ने सरकार की पुनर्निवास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है।

कुछ दिन पहले दो महिला नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण 

वहीं महाराष्ट्र राज्य के नक्सली पैठ वाले गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों के एनकाउंटर से माओवादी खौपजदा है। इसी कड़ी में बुधवार, 8 जनवरी 2025 को दो हार्डकोर महिला नक्सलियों ने लाल आतंक का साथ छोड़कर आत्मसमर्पण किया है। कंपनी कमांडर शामला पुडो पर महाराष्ट्र शासन के द्वारा 8 लाख और सदस्य काजल मंगरु के ऊपर 2 लाख का इनाम घोषित किया गया था।  महाराष्ट्र नक्सल सेल के अनुसार, दोनों महिला नक्सली विगत कई वर्षों से नक्सली संगठन में काम करते हुए कई घातक वारदातों को अंजाम दिया था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds