लॉगिन

किरण देव का आह्वान : प्रदेश अध्यक्ष बनते ही कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराना है

Chhattisgarh January 17, 2025 रिपोर्टर: shailesh
किरण देव का आह्वान : प्रदेश अध्यक्ष बनते ही कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराना है

किरण देव का आह्वान : प्रदेश अध्यक्ष बनते ही कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराना है

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के नाम की विधिवत घोषणा कर दी गई है। केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी विनोद तावड़े ने प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विनोद तावड़े ने घोषणा की। घोषणा के बाद मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के लिए भी 17 सदस्य चुन लिए गए हैं।

भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद किरण सिंहदेव ने मौजूद पार्टीजनों को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। बस्तर के छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी ने दोबारा मौका दिया है। उन्होंने कहा कि, सदस्यता अभियान आसान काम नहीं था। 60 लाख का लक्ष्य केंद्रीय नेताओं से मिला, उसे पूरा किया गया। भाजपा की यही विशेषता है, कार्यकर्ता और कार्यक्रम आधारित पार्टी है।

निकाय और पंचायत चुनाव का शंखनाद करते हुए किरण सिंह देव ने कहा कि, कार्यकर्ताओं से कहा- पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराना है। अब कार्यकर्ताओं का चुनाव है, उसे भी हम जीतेंगे। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव जिताया, नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी हमें जीतना है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds