धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी : किसानों से हर बोरी में लिया जा रहा 600 ग्राम ज्यादा धान

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के धान खरीदी में भारी गड़बड़ी देखने को मिल रही है। जिले के अधिकांश धान खरीदी केंद्रों में किसानों की मेहनत पर डाका डाला जा रहा है।  जशपुर जिले के कांसाबेल बागबहार समेत अधिकांश धान खरीदी केंद्रों में किसानों से 600 ग्राम अधिक धान लिया जा रहा है।

किसानों से प्रति बोरी 40 किलो 600 ग्राम धान लेना है, लेकिन जशपुर जिले के धान खरीदी केंद्रों में कहीं 41 किलो तो कहीं 42 किलो तक धान किसानों से लिया जा रहा है। ग्राम कुकुरभुका के किसान ब्रिजनाथ पैकरा ने बताया कि, बागबहार धान खरीदी केन्द्र में 400 प्रति बोरा धान लेकर आया था। प्रति बोरी में धान की वजन 41 किलो 100 ग्राम, 200 ग्राम ले रहे है।

किसानों से अधिक लिया जा रहा धान

जिम्मेदारों ने बोरे के वजन का हवाला देते हुए धान अधिक लेने की बात कही। जिले के भोलेभाले किसानों को धान खरीदी केंद्रों में किसानों को गुमराह कर उनसे ज्यादा धान लिया जा रहा है। वही इस मामले में जिला खाद्य अधिकारी आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि, शिकायत का इंतजार कर रहे हैं। इस मामले की जांच करेगा। शासन द्वारा निर्धारित मूल्य में ही धान की खरीदी करें। अगर निर्धारित मात्रा से धान ज्यादा लिया जा रहा है तो यह सही पाया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds