लॉगिन

भाजपा ने अब तक की 32 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, इन जिलों में रिपीट, देखें पूरी लिस्ट

Madhya Pradesh January 15, 2025 रिपोर्टर: shailesh
भाजपा ने अब तक की 32 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, इन जिलों में रिपीट, देखें पूरी लिस्ट

भाजपा ने अब तक की 32 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, इन जिलों में रिपीट, देखें पूरी लिस्ट

भोपाल : मध्य प्रदेश में भाजपा लगातार जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर रही है. मंगलवार को पार्टी की ओर से एक और लिस्ट जारी की गई. तीसरी लिस्ट में 12 और जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है. इससे पहले पहली लिस्ट में दो और दूसरी लिस्ट में 18 अध्यक्षों का ऐलान किया गया था. प्रदेश में अब तक कुल 32 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है. पहली बार सागर में दो जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं. कई जिलों में रिपीटिशन भी हुआ है.

जिला अध्यक्षों की नई लिस्ट जारी

पार्टी की ओर से मंगलवार को 12 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई. पहली बार सागर में दो अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है. सागर में श्याम तिवारी और सागर ग्रामीण में रानी कुशवाहा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा शाजापुर, अनूपपुर, कटनी, ग्वालियर नगर, जबलपुर नगर, दतिया, बालाघाट, सिंगरौली, दमोह और डिंडौरी में जिला अध्यक्षों की घोषणा हुई है.

अब तक 32 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति

प्रदेश में अब तक कुल 32 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है.

जिला जिला अध्यक्ष का नाम
विदिशा महाराज सिंह दागीं
उज्जैन नगर संजय अग्रवाल
भोपाल नगर रविंद्र यति
भोपाल ग्रामीण तीरथ सिंह मीणा
नीमच वंदना खंडेलवाल
देवास राय सिंह सेंधव
अशोक नगर आलोक तिवारी
खंडवा राजपाल सिंह तोमर
श्योपुर शशांक भूषण
मैहर कमलेश सुहाने
बुरहानपुर मनोज माने
शिवपुरी जसमंत जाटव
पन्ना बृजेन्द्र मिश्रा
रतलाम प्रदीप उपाध्याय
उज्जैन ग्रामीण राजेश धाकड़
छतरपुर चंद्रभान सिंह गौतम
जबलपुर ग्रामीण राजकुमार पटेल
जबलपुर नगर रत्नेश सोनकर
हरदा राजेश वर्मा
गुना धर्मेंद्र सिकरवार
सागर श्याम तिवारी
दमोह श्याम शिवहरे
अनूपपुर हीरा सिंह श्याम
शाजापुर रवि पांडे
बालाघाट रामकिशोर कांवरे
सागर ग्रामीण रानी पटेल कुशवाहा
ग्वालियर नगर जयप्रकाश राजोरिया
कटनी दीपक टंडन सोनी
सिंगरौली सुंदर शाह
मऊगंज डॉ. राजेन्द्र मिश्रा
डिंडौरी चमरू नेताम
दतिया रघुवीर शरण कुशवाहा

अब तक 11 जिलों में अध्यक्ष रिपीट

तीसरी लिस्ट में दो जिला अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं. पहले कटनी में दीपक टंडन सोनी और दूसरे बालाघाट में रामकिशोर कांवरे पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताते हुए एक बार और जिला अध्यक्ष बनाया है. इससे पहले जब दूसरी लिस्ट जारी हुई थी तब 9 जिलों में अध्यक्ष रिपीट किए गए थे.

जिला जिला अध्यक्ष का नाम
रतलाम प्रदीप उपाध्याय
बुरहानपुर मनोज माने
हरदा राजेश वर्मा
मैहर कमलेश सुहाने
मऊगंज राजेंद्र मिश्रा
पन्ना बृजेंद्र मिश्रा
छतरपुर चंद्रभान सिंह गौतम
अशोकनगर आलोक तिवारी
गुना धर्मेंद्र सिकरवार
कटनी दीपक टंडन सोनी
बालाघाट रामकिशोर कांवरे

इस बार 62 जिला अध्यक्षों की घोषणा

भाजपा ने संगठन स्तर पर रणनीति तय करने के लिए प्रदेश को 60 जिलों में बांटा था. इस बार 2 जिलों को और जोड़ा है. इनमें धार ग्रामीण और सागर ग्रामीण शामिल हैं. इससे पहले यहां केवल एक अध्यक्ष की घोषणा की जाती थी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds