केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कल बस्तर दौरा, सीआरपीएफ जवानों से करेंगे मुलाकात

रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार काे छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। शनिवार दोपहर तक शाह बस्तर में ही रहेंगे। यहां वो सीआरपीएफ के तय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात करके चुनावी चर्चाएं करने की संभावना है।

गृहमंत्री अमित शाह के तय कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार 24 मार्च की शाम जगदलपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। बीएसएफ के विशेष विमान से सीधे जगदलपुर ही पहुंचेंगे। इसके बाद करणपुर में सीआरपीएफ 201 कोबरा बटालियन कैंप जाएंगे। सीआरपीएफ जवानों और अफसरों से मुलाकात करेंगे।

अमित शाह सीआरपीएफ कैंप में रात बिता सकते हैं। इसके बाद अगली सुबह 25 मार्च शनिवार को सीआरपीएफ के 84 वें रेजिंड डे कार्यक्रम में शामिल होंगे। कोबरा बटालियन के करनपुर कैंप में ये कार्यक्रम होगा। इस दौरान अमित शाह सीआरपीएफ जवानों को संबोधित करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री जगदलपुर एयरपोर्ट से नागपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

जनवरी में कोरबा दौरे पर थे गृहमंत्री

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह जनवरी में झारखंड के चाईबासा से सीधे कोरबा पहुंचे थे। पहले उन्हें राजधानी रायपुर होते हुए कोरबा पहुंचना था। लेकिन ऐन मौके पर उनके दौरे में बदलाव किया गया। कोरबा पहुंचने के बाद अमित शाह का बीजेपी नेताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए हल भेंट किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उनसे एयरपोर्ट में मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds