लॉगिन

तू झूठी, मैं मक्कार और मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की बढ़ी कमाई, बुरी तरह पिस गई ‘ज्विगाटो’

BOLLYWOOD March 23, 2023 रिपोर्टर: shailesh
तू झूठी, मैं मक्कार और मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की बढ़ी कमाई, बुरी तरह पिस गई ‘ज्विगाटो’

तू झूठी, मैं मक्कार और मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की बढ़ी कमाई, बुरी तरह पिस गई ‘ज्विगाटो’

मुंबई: Box Office Report: इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। तीनों ही स्टार्स अभिनय कला में माहिर हैं। एक तरफ रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘तू झूठी, मैं मक्कार’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे भी रणबीर की फिल्म के आगे घुटने टेकने के लिए राजी नहीं है और एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

हालांकि, इन दोनों ही फिल्मों के बीच कपिल शर्मा की फिल्म ‘ज्विगाटो’ बुरी तरह से पिस चुकी है। चलिए बिना देरी किये डालते हैं तीनों के कलेक्शन पर एक नजर।

रानी-रणबीर के बीच बुरे फंसे कपिल शर्मा

‘तू झूठी, मैं मक्कार’8 मार्च को होली के मौके पर रिलीज हुई थी और उसके एक हफ्ते बाद ही सिनेमाघरों में दो फिल्मों ‘ज्विगाटो’ और ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

हालांकि, रानी मुखर्जी और कपिल शर्मा दोनों की ही फिल्मों की शुरुआत स्लो हुई थी, लेकिन रानी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने पहले वीकेंड के बाद बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बना ली है।

कपिल शर्मा की फिल्म ‘ज्विगाटो’ को भले ही कितनी भी तारीफ मिली हो, लेकिन इस मूवी को ऑडियंस मिलना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। फिल्म ने सिर्फ सोमवार तक 1.25 करोड़ की टोटल कमाई की। इसके बाद फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर खाता बंद हो गया।

मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की बढ़ी कमाई

रानी मुखर्जी को उनकी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए खूब तारीफ मिल रही है। फिल्म में उन्होंने एक ऐसी मां का किरदार निभाया है, जो अपने बच्चे के लिए पूरे देश से लड़ जाती है।

रानी की फिल्म की शुरुआत भले ही स्लो हुई थी, लेकिन वीकेंड के बाद अब इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और ये रणबीर-श्रद्धा की फिल्म को कड़ी टक्कर दे रही है।

स फिल्म ने मंगलवार को जहां 1.09 करोड़ की कमाई की थी, तो वहीं अब वीक डे पर ही फिल्म का कलेक्शन बढ़ गया और इसने 1.47 करोड़ की सिंगल कमाई की।

150 करोड़ की तरफ बढ़ रही है ‘तू झूठी, मैं मक्कार’

रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर स्टारर ‘तू झूठी, मैं मक्कार’ को थिएटरस में दो हफ्ते से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन इस फिल्म की रफ्तार कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 117 करोड़ के आसपास बिजनेस कर लिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds