बजट सत्र : कांग्रेस के विधायको ने सरकार को घेरा, कैपा मद की राशि व सी-मार्ट को लेकर किए सवाल

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में विधायक मोहित राम, लखेश्वर बघेल और कुलदीप जुनेजा ने अपने ही सरकार से सवाल-जवाब किए। विधायकों ने प्रश्रकाल के दौरान आज सदन में हाथियों प्रभावित गांवों में जनहानि, कैंपा मद की राशि और सी मार्ट के प्रकरण पर सवाल किए तो, मंत्रियों ने सदन में जवाब दिया।

विधायक मोहित राम ने उठाया हाथियों से जुड़ा मुद्दा

विधायक मोहित राम ने वन मंत्री मोहम्मद अकबर से पूछा कि कटघोरा वनमंडल के अंतर्गत 2020-24, 202-22 और 2022-23 में हाथियों द्वारा जनहानि, फसल हानि के कितने प्रकरणों में मुआवजा लंबित है। लंबित मुआवजा राशि का भुगतान प्रभावितों को कब तक हो जाएगा।

विधायक मोहित राम के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री मोहम्मद अकबर ने सदन को बताया कि कोई भी प्रकरण भुगतान के लिए लंबित नहीं है। विधायक मोहित राम ने पूछा कि, मुआवजा राशि में बढ़ोतरी प्रस्तावित है, तो वन मंत्री अकबर ने कहा, पूर्व में मुआवजा 4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख किया गया है। अभी नया कोई प्रस्ताव नहीं है। हाथी प्रभावित गांवों में क्षतिग्रस्त किए गए मकानों को बनाकर देने का विचार सरकार द्वारा किया जा रहा है।

गलत जानकारी देने वाले अफसर का नाम बताए मैं कार्यवाही करूंगा : मो. अकबर

सदन में विधायक लखेश्व॒र बघेल ने कैम्पा मद से किये गए कार्यों का मामला सदन में उठाया। कैम्पा मद की राशि को लेकर विधायक ने कहा कि, क्या राशि आहरित कर लेने से ही काम हो जाता है? अपूर्ण कार्यों को भी पूर्ण बताया जा रहा है।

अधिकारियों द्वारा सदन में गलत जानकारी दी जा रही है, क्या उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे क्या? मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा, अगर ऐसा है तो अधिकारियों का नाम बताइये, मैं जांच करा लूंगा, बीना जांच के कैसे अधिकारी पर कार्रवाई करूंगा।

विधायक कुलदीप ने उठाया सी मार्ट का मुद्दा

कांग्रेस विधायक कुलदीप जुनेजा ने प्रदेश में सी मार्ट का उठाया मुद्दा। उन्होंने मंत्री रूद्रगुरु से सवाल पूछा कि, प्रदेश में अब तक कितने सी मार्ट खोले गए, कितने सी मार्ट और खोले जाने की तैयारी है। अब तक जितने सी मार्ट खोले जाने के लिए कितनी राशि खर्च की गई है।

विधायक जुनेजा के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री रूद्र गुरु ने सदन को बताया कि अब तक प्रदेश में 35 सी मार्ट खोले गए हैं, एक सी मार्ट रायपुर के भैंसथान में खोला जा रहा है, जिसका शुभारंभ नहीं हुआ है।

विधायक कुलदीप जुनेजा ने सप्लीमेंट्री सवाल में पूछा कि जिस संस्था को सुभाष स्टेडियम और नालंदा परिसर में सी मार्ट संचालन की जिम्मेदारी दी गई है, उसे भैंसथान में सी मार्ट खोलने की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री रूद्रगुरु ने जवाब में कहा हां उसी संस्था को जिम्मेदारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds