लॉगिन

CG आधी रात गांव में आ धमका दंतैल हाथी : जमकर मचाया उत्पात, मंडी का धान भी खा गया

Chhattisgarh January 14, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG आधी रात गांव में आ धमका दंतैल हाथी : जमकर मचाया उत्पात,  मंडी का धान भी खा गया

CG आधी रात गांव में आ धमका दंतैल हाथी : जमकर मचाया उत्पात, मंडी का धान भी खा गया

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धान खरीदी केंद्र में एक दंतेल हाथी आ धमका। इस दौरान हाथी ने जमकर उत्पात मचाया साथ ही धान को भी खा गया। वहीं मंडी में मौजूद ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाया है। इस दौरान बड़ी मुश्किल से ग्रमीणों और मंडी कर्मचारियों ने हाथी को खदेड़ा। हाथी रायगढ़ वन मंडल के बंगुरसिया गांव में पहुंचा है। लगातार हाथियों का दल इलाके में विचारण कर रहे हैं।

वहीं बीते सप्ताह सरगुजा जिले में 35 हाथियों का दल बीती रात से विचरण कर रहा था। इस दौरान हाथियों के दल ने 5 एकड़ से अधिक में फैले फसलों को नुकसान पहुंचाया था। वहीं सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी सतर्क हो गई थी। साथ ही लोगों को हाथियों के नजदीक न जाने की अपील कर रही है। 35 हाथियों का यह दल ग्राम पंचायत मानपुर में घूम रहा था। करीब 5 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैली फसलों को हाथियों ने रौंद दिया था। जिसमें गन्ना, आलू, सरसों सहित अन्य फसलें शामिल थे। जिसके कारण भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही थी। वहीं वन विभाग ने ग्रामीणों को सलाह दी थी कि, वे हाथियों के नजदीक न जाएं।

जंगली हाथी ने घर पर किया हमला 

वहीं सूरजपुर जिले के रमकोला थाना क्षेत्र के अरचोका गांव में हाथी ने घर की दिवार को ढहा दिया। जिसके कारण खाट में सो रही 7 माह की बच्ची की दबकर मौत हो गई। हादसे में बच्ची के साथ सो रही मां भी घायल हो गई है। वहीं पिता और भाई ने भागकर जान बचाई। देर रात जंगली हाथी ने घर पर हमला किया था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds