लॉगिन

रिलीज से एक हफ्ते पहले ही भोला ने की बम्पर कमाई, सिनेमाघर लगभग हुए फुल

BOLLYWOOD March 22, 2023 रिपोर्टर: shailesh
रिलीज से एक हफ्ते पहले ही भोला ने की बम्पर कमाई, सिनेमाघर लगभग हुए फुल

रिलीज से एक हफ्ते पहले ही भोला ने की बम्पर कमाई, सिनेमाघर लगभग हुए फुल

मुंबई:  दृश्यम 2 की सफलता के बाद अब अजय देवगन एक बार फिर से पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी फिल्म ‘भोला’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

तब्बू और अजय देवगन स्टारर फिल्म की रिलीज का इंतजार लोग उस समय से ही कर रहे हैं, जब से फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर्स रिलीज हुए है।

‘भोला’ की रिलीज हो 1 हफ्ता रह बाकी है, लेकिन लोगों में इस एक्शन फिल्म का कितना क्रेज है, इसका अंदाजा आप इस फिल्म की एडवांस बुकिंग और उसकी कमाई से ही कर सकते हैं। इतना ही नहीं, सिनेमाहॉल भी लगभग फुल हो चुके हैं।

एडवांस बुकिंग में ही कर ली ‘भोला’ ने बम्पर कमाई

अजय देवगन खुद भी भोला को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वह इस फिल्म में सिर्फ अभिनय ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने खुद ही फिल्म का निर्देशन भी किया है। अजय देवगन की भोला तमिल फिल्म ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक है, जोकि पहले से ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

हालांकि, जिस तरह से फिल्म को रिस्पांस मिल रहा है, वह देखने लायक है। बॉक्स ऑफिस वेबसाइट Sachnilk की रिपोर्ट के अनुसार भोला ने अब तक एडवांस बुकिंग से तीन दिनों के अंदर ही 1 करोड़ के आसपास बम्पर कमाई की है।

जिस तरह से भोला की टिकट बिक रही हैं, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि अजय देवगन की ये फिल्म पहले दिन डबल डिजिट के साथ ओपनिंग कर सकती है।

‘भोला’ की अब तक बिक चुकी हैं इतनी टिकट

रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘भोला’ की अब तक 50 हजार से अधिक टिकट बिक चुकी हैं। ये फिल्म 2डी के साथ-साथ, 3डी में भी रिलीज होगी। एडवांस बुकिंग में 2डी, थ्रीडी और थ्रीडी आइमैक्स थिएटर में भोला के सभी शोज लगभग फुल हो चुके हैं और लगातार लोग फर्स्ट डे, फर्स्ट शो की टिकट बुक कर रहे हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds