CG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ : 3 नक्सली ढेर, रुक- रुक कर हो रही गोलीबारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस दौरान जवानों ने अब तक 3 नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के पास से ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुआ है। वहीं मुठभेड़ में डीवीसीएम स्तर के नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। भोपालपटनम के मद्देड़ इलाके के बन्देपारा,कोरणजेड के जंगलो में सुबह से रुक- रूककर गोली बारी हो रही है।

4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद

दंतेवाड़ा में सुरक्षाबल के जवानों को सर्च ऑपरेशन के दौरान 4 वर्दीधारी नक्सलियों का शव बरामद हुआ था । इस दौरान जवानों ने अब तक 4 नक्सलियों के मार गिराया है। वहीं इस मुठभेड़ में डीआरजी का जवान सन्नू कारम शहीद हो गया था। वहीं सीएम साय ने घटना पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि, उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबल के जवान बहुत ही मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। नक्सल के खात्मे तक यह लड़ाई जारी रहेगी। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति,परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

शनिवार से जारी है मुठभेड़ 

सर्च में एके 47, एसएलआर जैसे आटोमैटिक हथियार बरामद हुआ था। वहीं इस मुठभेड़ में दंतेवाड़ा डीआरजी  के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए। नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी शामिल थी।

डीआरजी के तीन जवान घायल  

वहीं बीते दिनों बीजापुर जिले में नक्सलियों के लगाए गए प्रेशरआईईडी के ब्लास्ट होने से 3 जवान घायल हो गए थे। डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान तोड़का के पास यह ब्लास्ट हुआ था। वहीं घायल हुए जवानों को मामूली चोटें आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds